ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में मिला अजीबोगरीब खतरनाक जीव  ! (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2017 - 11:33 AM (IST)

सिडनीः आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है जहां कुछ जानकारी मुख्य मीडिया से छूट जाती हैं उस तरह की सभी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोगों तक पहुंच जाती है। ऑस्ट्रेलियाई प्रदेश नॉर्थर्न टेरिटरी के पास समुद्र में एक मछली पकड़े वाले को ऐसा जीव मिला है जो दिखने में बेहद अलग है। ये जीव बहुत ही ज्यादा अजीबोगरीब है। इस तरह का जीव आज से पहले कभी नहीं देखा गया। 

आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे खतरनाक जीव से मिलाने जिसे देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। इस रहस्यमयी जीव को ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थर्न टेरिटरी में समुद्र से पकड़ा गया।  ये जीव दिखने में मछली की तरह लग रहा है। लोगों ने इसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसके बाद ये तस्वीर वायरल हो रही है और लोगों के लिए बहस की वजह बन रही है। 

यह अद्भुत समुद्री जीव  ओरेंज रंग का है और इसका शरीर दिखने में थोड़ा- थोड़ा मछली जैसा है। और पीछे की तरफ से ये जीव मगरमच्छ जैसा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये एक तरह की मछली है जिसके शरीर के कुछ अंग नहीं है तो कुछ लोगों ने इसे अलग ही जीव कहा है। ये खतरनाक मछली पानी के अंदर 200 फुट गहराई से निकाला गया है।सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को अपलोड करने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं । 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News