नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला को मिला ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 07:11 PM (IST)

लंदन: पाकिस्तान की नोबेल पुरष्कार विजेता मलाला युसुफजई ने ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया है। पाकिस्तानी अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने आज ‘‘ए.. लेवल’’ का परिणाम हासिल कर लिया जिसके बाद अब वह दुनिया के कई नेताओं की तरह इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन करेंगी । 


संयुक्त राष्ट्र की शांति दूत ने एक ट्वीट में समाचार की पुष्टि की और उन्होंने आज घोषित नतीजों में बोर्ड स्तरीय परीक्षा में सफल सभी छात्रों को बधाई दी। मलाला अभी  बर्मिंघम में रहती हैं। करीब पांच साल पहले तालिबान ने उन्हें सिर में गोली मार दी थी और उनकी जान बचाने के लिए सर्जरी की खातिर वायु मार्ग से यहां लाया गया था। मार्च में, 20 वर्षीय मलाला ने विश्व प्रसिद्ध संस्थान में तीन विषयों के अध्ययन के लिए अपनी ‘‘सशर्त पेशकश’’ का खुलासा किया था। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘आक्सफोर्ड जाने को लेकर इतना उत्साहित!! सभी ए..लेबल छात्रों को बधाई-- सबसे कठिन साल। आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News