''आतंकवाद विश्व के लिए गंभीर चुनौती''

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 06:29 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः सऊदी अरब ने आतंकवाद के खतरे को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बताया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अहमद जुबैर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। जुबैर ने महासभा में कहा कि उनका देश आतंकवाद और चरमपंथ के सभी स्वरूपों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

कतर की ओर से आतंकवादियों और चरमपंथियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से सऊदी अरब की आतंकवाद के खिलाफ नीति कमजोर हुई है। जुबैर ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर कतर पर दबाव बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कतर को इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए। रोहिंग्या संकट को लेकर सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने म्यांमार सरकार से अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News