शाही शादी के लिए ब्रिटेन में पब नियमों में दी गयी ढील

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 02:19 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन की गृह मंत्री एम्बेर रड ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी को आज ‘‘राष्ट्रीय जश्न का दिन’’ बताया और इसके लिए देश में देर रात तक पबों को खुले रहने की अनुमति दे दी है।  सरकार के आदेश के बाद शाही शादी की पूर्व संध्या पर देर रात तक पब खोलने की अनुमति मिल गई जिसके बाद यहां पर स्थानीय समायानुसार देर रात एक बजे तक (0100 अंतरराष्ट्रीय समायुनसार) पब खुले रहेंगे। हैरी और मेगन की शादी 19 मई को है।

रड ने बताया, ‘‘शाही शादी देश के सभी समुदायों के लिए एक साथ आने का एक मौका है और हमारे शाही परिवार और हमारे देश के लिए यह महत्वपूर्ण और खुशी का अवसर है, इसका जश्न मनाएं। हैरी और मेगन लंदन में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के एक आवास ‘विंडसर कैसल’ स्थित सेंट जार्ज चैपल में शादी करेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News