ब्रिटेन में पाकिस्तान मूल के युवक पर नस्ली टिप्पणी

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 10:10 AM (IST)

लंदन/इस्लामाबाद: ब्रिटेन में आतंकी हमलों के बीच मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नस्ली टिप्पणी और घृणा अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला वेस्ट यॉर्कशायर के हर्ड्सफील्ड इलाके की है। एक महिला रोजा तोड़ कर आ रहे 21 वर्षीय युवक पर भड़क गई। नस्ली टिप्पणी के साथ ही गाली-गलौच करने लगी। पुलिस ने घृणा अपराध का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

'द सन' समाचारपत्र के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। युवक ने अपना नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि महिला ने चिल्ला कर उसे कहा कि, 'क्या तुम जानना चाहते हो कि मैं अपने ही देश में क्यों नस्ली हूं...क्योंकि यह तुम्हारी नस्ल है जो हमारे देश को तबाह कर रहा है।' महिला ने इसके बाद अभद्र टिप्पणी भी की। पीड़ित ने महिला के व्यवहार को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

युवक ने कहा, 'मैं अपना काम कर रहा था तभी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। मैंने पूछा कि उसकी क्या समस्या है। इतने पर वह और भड़क गई। मेरी समझ में उसने शराब पी रखी थी, लेकिन इस आधार पर रियायत नहीं दी जा सकती है।' अपने ही देश में असुरक्षित पीड़ित युवक ने बताया कि वह पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश नागरिक है। उसने कहा  इस घटना के बाद वह अपने ही देश में खुद को असुरक्षित महसूस करने लगाहै।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News