कृत्रिम लिंग लगा दूसरी महिलाओं के साथ करती थी एेसा काम, हुई जेल

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 03:01 PM (IST)

लंदन: दुनिया में कई अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं। एेसा ही एक मामला इंग्लैंड में सामने आया। दरअसल इंग्लैंड में रहने वाली गेल न्यूलैंड नामक महिला कृत्रिम लिंग पहनकर दूसरी महिलाओं को धोखा देता थी।

न्यूलैंड अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांधकर सेक्स करती थी जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया। पिछले 2 सालों में तीन महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने महिला को 2 साल की जेल की सजा सुनाई है।एक लड़के के नाम से फर्जी ऑनलाइन प्रोफाइल बनाकर ये महिला कई लड़कियों को धोखा दे रही थी। 


फैसला सुनाते हुए जज डेविड स्टॉकडेल ने कहा,'कई बार सच्चाई कहानियों-कल्पनाओं से ज्यादा अजीब हो सकती है। जज ने कहा, इस पूरे मामले की सच्चाई बहुत ही चौंकाने वाली है और परेशान करने वाली भी है। बता दें कि न्यूलैंड को नंवबर 2015 में महिलाओं के साथ रेप करने के ही आरोप में 8 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन बाद में उसकी सजा को इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि मामले की सुनवाई कर रहे जज ने सही और संतुलित तरीके से सुनवाई नहीं की। इस मामले की फिर से सुनवाई हुई।


फिर पीड़िता ने कोर्ट को सारा सच बताया। पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि वे दोनों जब भी मिले, महिला ने हमेशा उसे आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने मास्क हटाया तो उसे पता चला कि वह किसी लड़के से नहीं बल्कि महिला के साथ सेक्स कर रही थी।जबकि न्यूलैंड ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उसने अपना जेंडर नहीं छिपाया था और दोनों महिलाएं समलैंगिक थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News