शाही परिवार के बारे में प्रिंस हैरी ने किया ये खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 05:19 PM (IST)

लंदन: प्रिंस हैरी ने आज कहा कि शाही परिवार का कोई भी सदस्य महाराजा या महारानी नहीं बनना चाहता है, बल्कि उन्होंने जोर देकर कहा कि सही समय आने पर वे अपना कर्तव्य निभाएंगे।


सिंहासन के लिए कतार में 32 वर्षीय हैरी पांचवे स्थान पर हैं। हैरी ने कहा कि उन्होंने कई बार चाहा कि वे प्रिंस हैरी के अलावा कोई और होते हालांकि यह भी कहा कि उन्हें इस बात का भान है कि जिस स्थान पर वह हैं, वहां वे बदलाव लाने में सक्षम हैं।  
PunjabKesari
न्यूजवीक पत्रिका ने हैरी के हवाले से कहा,शाही परिवार का कोई सदस्य एेसा है जो महाराजा या महारानी बनना चाहता है? मेरे खयाल से नहीं। लेकिन सही समय पर हम अपना कर्तव्य निभाएंगे। उन्होंने कहा,ब्रिटिश राजवंश के आधुनिकीकरण में हम शामिल हैं। यह हम अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए कर रहे हैं । हैरी ने अपनी मां के ताबूत के पीछे चलने की तकलीफदेह यादों के बारे में भी बात की। तब वे महज 12 वर्ष के थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News