जल्द शादी करने जा रहे हैं प्रिंस हैरी, अपनी 2 एक्स गर्लफ्रेंड को भी दिया न्यौता

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 12:46 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन के छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी 19 मई को हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल से शादी करने जा रहे हैं। हैरी 2016 से मेगन को डेट कर रहे हैं और दोनों ने हाल ही में लंदन में सगाई की। इन दिनों प्रिंस अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने अपनी शादी में दो पूर्व गर्लफ्रेंड को भी आमंत्रित किया है। उनके मेहमानों की लिस्ट में पूर्व गर्लफ्रेंड क्रेसिडा बोनस और चेल्सी डेवी का नाम शामिल है।
PunjabKesari
प्रिंस के चेल्सी और क्रेसिडा के साथ लंबे वक्त तक रिश्ता रहा। अलग होने के बाद भी उन्होंने दोनों से दोस्ती नहीं तोड़ी जिसके चलते हैरी ने दोनों को शादी में बुलाया। खबरों के अनुसार मेगन ने अपने पूर्व पति ट्रेवर एन्जेलसन को शादी में नहीं बुलाया। मेगन का अपने पूर्व पति से 2013 में तलाक हो गया था। दोनों की शादी 2 साल तक ही चली थी। 
PunjabKesari
मेघन हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। प्रिंस हैरी के उनके रिश्ते को लेकर तब बातें सामने आई थीं जब बीते साल की शुरुआत में दोनों को एक डिनर डेट पर साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए गए जिस पर दोनों ने मुहर लगा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News