प्रिंस हैरी और मेगन की शाही शादी 19 मई को, ये रहीं डिटेल्स

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 08:15 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मार्कल ने 19 मई शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों शादी की रस्में होने के बाद फिजा में बिखरी रूमानियत का मजा लेने के लिए विंडसर शहर में बग्घी की सवारी करेंगे।

प्रिंस हैरी (33) ने पिछले साल नवंबर में अपनी गर्लफ्रेंड अमरीकी अभिनेत्री के साथ सगाई की घोषणा की थी और तभी  से इन दोनों की शाही शादी की तैयारियां उत्सव की तरह शुरु गई हैं। यह जोड़ा विंडसर कासेल के सेंट जार्ज गिरजाघर में शादी की घोषणा कर चुका है।

शाही शादी की डिटेल्स पर एक नजर: 
-केंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी शादी की रस्में पूरी करवाएंगे। 
-गिरिजाघर में विंडसर के डीन करीब 800 मेहमानों की मौजूदगी में शाही जोड़े की वेडिंग र्सिवस की अगुवाई करेंगे।     
-शादी के दिन नवविवाहित दंपति को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय नई राजसी पदवी देंगी और वे कासेल हिल, हाई स्ट्रीट, शीट स्ट्रीट ,किंग्स रोड, अल्बर्ट रोड, लोंग वाक से बग्गी में गुजरेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News