दुनिया फिर विश्व युद्ध के मुहाने पर: पोप फ्रांसिस

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 09:55 PM (IST)

रोम: पोप फ्रांसिस ने एक बार और बड़े युद्ध की आशंका जाहिर की है। इटली में अमरीकी सैनिकों के कब्रिस्तान का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि दुनिया एक फिर विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। इससे बचना मानवता के लिए बहुत जरूरी है। 

पोप फ्रांसिस ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि युद्ध से बेगुनाहों की मौत के अलावा हमें कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने उत्तर कोरिया व अमरीका के बीच बढ़े तनाव पर भी चिंता जताई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News