पाकिस्तान ने 147 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 09:34 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकडऩे को लेकर आठ महीने पहले से कराची की एक जेल में रखे गए 147 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है। 

इस्लामाबाद में पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि ‘सछ्वावना के तहत’ कराची में मछुआरों को रिहा किया गया। उन्हें लाहौर ले जाया जाएगा और शनिवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि दिसंबर में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने घोषणा की थी कि करीब 300 भारतीय मछुआरों को आठ जनवरी तक दो चरणों में रिहा किया जाएगा। इससे पहले, 28 दिसंबर को पाकिस्तान ने प्रथम समूह के तौर पर 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था, जो इसी तरह के आरोप में वहां कैद रखे गए थे। डॉन की खबर के मुताबिक 147 मछुआरों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

मछुआरे कराची छावनी स्टेशन से रविवार को लाहौर पहुंचेंगे। वहां से वे लोग वाघा सीमा पार करेंगे और घर लौटेंगे। कराची के मलीर जेल अधिकारियों के हवाले से यह कहा गया है। उन्होंने बताया कि मछुआरों की यात्रा का खर्च एधी फाउंडेशन उठाएगा। यह पाकिस्तान स्थित गैर लाभकारी कल्याण संगठन है। जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने कहा, ‘‘करीब 262 भारतीय मछुआरे मलीर जेल में अब भी हैं।’’ एक दूसरे के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकडऩे को लेकर पाकिस्तान और भारत के मछुआरे अक्सर ही हिरासत में ले लिए जाते हैं।  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News