पाकिस्तानी दूल्हे ने शादी में मारी ऐसी एंट्री कि देखने वाले रह गए दंग, वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 05:00 PM (IST)

इलाहाबाद: शादी को हर कोई स्पेशल बनाना चाहता है। इसे खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीका अपनाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के इस दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जो तरीका अपनाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। 




दूल्हे ने मारी जबरदस्त एंट्री
जानकारी मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक क्लासिकल शादी हुई है जिसमें दूल्हे ने शेर के पिंजरे पर सवार होकर जबरदस्त एंट्री मारी। दूल्हे को पिंजरे में बैठा देख हर कोई चौंक गया। दूल्हे का नाम है शेख इरफान है। इस शादी में लड़के को करोड़ों रुपये का दहेज भी मिला है। इरफान को दहेज में 2 करोड़ रुपये का बंगला, 1 हॉन्डा सेडान, गोल्ड नेकलेस के 12 सेट, सोने की 101 अंगूठियां, सोने के चार कड़े, 5 मोटरसाइकिल, कीमती फर्नीचर और कई गैजेट्स मिले हैं। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News