पाक का दावा: भारत ने नियंत्रण रेखा पर 1,300 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 03:04 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत ने इस साल नियंत्रण रेखा पर 1,300 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिनमें उसके 52 नागरिक मारे गए। पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान ने ‘भारत के आक्रामक व्यवहार’ बारे बार-बार चिंता प्रकट की।

प्रवक्ता ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर शांति और सौहार्द सुनिश्चित के क्रम में ‘भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह’ (यू.एन.एम.ओ.जी. आई.पी.) का अधिकार महत्वपूर्ण है। वहीं भारत का कहना है कि यू.एन.एम.ओ.जी.आई.पी. अपनी उपयोगिता खो चुका है और शिमला समझौते एवं नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद यह अप्रासंगिक हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News