नाइजीरिया: प्रवासी शिविर में बम धमाके, 4 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 03:11 PM (IST)

कानो: नाइजीरिया में बोको हाराम आतंकवादियों से भागकर देश के अशांत पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में आए प्रवासियों के शिविर पर आज कई आत्मघाती बम धमाके हुए। इस बम धमाके में 4 की मौत और अन्य 14 के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुना शिविर के समन्वयक तिज्जानी लुमानी ने बताया कि,‘‘शिविर के अंदर चार धमाके हुए।’’ उन्होंने बताया,‘‘बम हमलावर ने सुबह करीब साढ़े चार बजे विभिन्न स्थानों पर विस्फोट किए। विस्फोट के चलते कई तंबू जल गए।’’उन्होंने बताया कि हमले में हताहतों की विस्तृत जानकारी का पता लगाया रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News