विश्वभर में एेसे मनाया गया नव वर्ष का जश्न(Pics)

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2017 - 11:45 AM (IST)

नई दिल्ली:विश्व भर में लाखों लोगों द्वारा मनाए गए नव वर्ष 2017 के जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं।

- दुबई में विश्व की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा और अन्य स्थलों से सामान्य तौर पर नव वर्ष पर भव्य आतिशबाजी की जाती ही है।इस बार वहां नव वर्ष का जश्न बिना किसी बाधा के हुआ।पिछले साल पास ही के एक टॉवर में आग लग गई थी।  


- सिडनी में कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 15 लाख लोगों ने हार्बर में शानदार आतिशबाजी के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया।  


- अमरीका के फ्लोरिडा में नया साल


- हांगकांग में भी बड़ी संख्या में लोग विक्टोरिया हार्बर के उपर आतिशबाजी देखने के लिए तट पर एकत्रित हुए।


-जापान में हजारों लोग तोक्यो की सड़कों पर गुब्बारे हवा में छोड़ने पहुंचे।यूरोप के ‘मॉस्को रेड स्क्वायर’ के उपर आसमान में आतिशबाजी का नजारा देखने लायक था।


- पेरिस के चैम्प्स एलीसीज में करीब पांच लाख लोग वर्ष 2017 के आगमन के जश्न में आर्क दे ट्रिम्फ को प्रज्जवलित करने का दृश्य देखने पहुंचे थे।


- रियो डी जेनेरियो के कोपाकबाना समुद्र तट पर 2,000 सैन्य पुलिस कर्मियों की निगरानी में नव वर्ष का जश्न मनाया गया जिसे देखने 20 लाख लोग पहुंचे जबकि आर्थिक संकट के चलते इसका प्रभाव कम रहा।   


- नव वर्ष का जश्न ब्रिटेन में भी मनाया गया लेकिन पहले की तरह नहीं।   

-जर्मनी में नव वर्ष के जश्न के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।वहां 19 दिसंबर को आतंकी हमला हुआ था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News