नेपाल: शीत लहर से 6 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 30 तक पहुंची

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 09:30 PM (IST)

काठमांडो: नेपाल के लोग शीत लहर का सामना कर रहे हैं और यहां ठंड से छह लोगों की मौत के बाद इस वजह से मरनेवाले लोगों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। पिछले सप्ताह से यह छोटा हिमालयी देश हाड़ कंपाने वाली ठंड से गुजर रहा है। 

पुलिस के अनुसार रौताहाट, पारसा और बांके जिले में 2-2 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हो गई। पुलिस के अनुसार इस सप्ताह सप्तरी जिले में करीब 14 लोगों और तराई के रौताहाट तथा सिराहा जिले में 5-5 लोगों की मौत हुई है। दक्षिणी नेपाल के जिले पिछले एक सप्ताह से शीत लहर से प्रभावित हैं। पिछले दो दिनों में काठमांडो का न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच गया है।   
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News