म्यूजियम से 100 किलो का सिक्का चोरी, कीमत उड़ा देगी होश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 12:47 PM (IST)

बर्लिनः जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एक म्यूजियम में चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। बोड म्यूजियम में रखा 100 किलो को सोने का सिक्का चोरी हो गया है। इस सोने के सिक्के की कीमत 6 करोड़ 50 लाख 61 हजार रुपए (10 लाख डाॅलर) है। हालांकि यह इसकी फेस वैल्यू है जो बोड म्यूजियम द्वारा आंकी गई है और मार्कीट वैल्यू की बात करें तो वह लगभग 26 करोड़ 2 लाख 45 हजार रुपए (40 लाख डॉलर) है।

कनाडा स्थित जर्मन दूतावास ने सोने का सिक्का चोरी होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। जर्मन मीडिया के मुताबिक चोरी हुए सिक्के का नाम 'बिग मैपल लीफ' है। इसे रॉयल कनेडियन टकसाल ने 2007 में जारी किया था। 53 सेमी (21 इंच) के इस सोने के सिक्के की मोटाई 3 सेमी है जिस पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर बनी हुई है। सिक्के चोरी की ये खबर खूब वायरल हो रही है।

जर्मन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि चोरों ने सुबह 3.30 बजे संभवतः एक सीढ़ी का इस्तेमाल किया है। यह सीढ़ी पास के एक रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई मिली। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। बोड यूनेस्को से मान्यता प्राप्त सिक्कों का सबसे बड़ा संग्रहालय है। यहां प्राचीन ग्रीस के 102,000 और रोम के 50,000 सिक्कों का संग्रह किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News