खर्राटों कारण बॉयफ्रेंड को बेड से गिराया, सुबह उड़ गए होश !

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 01:56 PM (IST)

नाॅर्थम्बरलैंडः इसमें कोई शक नहीं कि खर्राटों की आवाज से किसी को भी चिढ़ होगी। उसमें भी जब आपकी आंखों में नींद हो और ऊपर से आपके पति की तेज खर्राटों की आवाज आ रही हो। आप खीजकर उन्हें हिला देती होंगी। लेकिन एक लड़की ने अपने खर्राटों की आवाज़ से परेशान हो कर अपने बॉयफ्रेंड को लात मार कर बेड से नीचे गिरा दिया, लेकिन अगली सुबह उन्होंने जो देखा, वो देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने सुबह अपने बॉयफ्रैंड को मृत पाया।

दरअसल, रात को जो आवाज आ रही थीं, वो खर्राटों की नहीं, बॉयफ्रैंड की छटपटाहट की आवाज थी। 25 वर्षीय लीसा ली अपने आपको कभी माफ नहीं कर पाएगी कि उसकी लापरवाही से बॉयफ्रैंड लेविस लिटिल अब इस दुनिया में नहीं है। लेविस को दिल की एक दुर्लभ बीमारी ब्रूगाडा सिंड्रोम हैं जिसमें दिल असामान्य रूप से धड़कने लगता है।  रात को जब उनके प्राण शरीर छोड़ रहे थे, तब वो आवाज़ें आई थीं, जिन्हें लीसा ने खर्राटों की आवाज समझ लिया था।

लीसा का बच्चा भी है। उन्हें बताया गया था कि उनके पार्टनर एक स्वस्थ ज़िन्दगी जी पाएंगे, लेकिन उनकी बीमारी का पता चलने के एक साल बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें लगा था कि वो ठीक हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें बिस्तर से नीचे गिरा के चुप हो जाने को कहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद लीसा ने इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के दिल में आईसीडी लगाने की बात कही गई है। ये यंत्र धड़कनों को वापस शुरू कर देता है और मरीज की ऐसी स्थिति में जान बच जाती है। उन्हें लगता है कि अगर आईसीडी लगवा लिया होता, तो उनके साथी की जान बचायी जा सकती थी। वो इसके बारे में अन्य लोगों को जागरूक करना चाहती हैं। लीसा के मुताबिक वो दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News