43 वर्षों में पहली बार कोई श्रीलंकाई राष्ट्रपति रूस दौरे पर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 02:22 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना रूस की 3 दिवसीय यात्रा के लिए आज रवाना हो गए। वह पिछले 43 वर्षों में रूस के दौरे पर जाने वाले श्रीलंका के पहले राष्ट्रपति हैं। उनकी यह यात्रा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर हो रही है। इस साल दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

सिरीसेना आेर पुतिन कल आपस में चर्चा करेंगे। मास्कों में द्विपक्षीय संबंध सहित व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री सिरिमाआे भंडारनायके साल 1974 में मास्को के दौरे पर गईं थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News