UK सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भारतीय प्रोफेशनल्स

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 01:32 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: लंदन में काम कर रहे भारतीय पेशवर आज सड़कों पर उतर आए हैं। ब्रिटिश सरकार की शत्रुतापूर्ण इमीग्रेशन नीतियों के खिलाफ भारतीय पेशेवरों ने अपनी लड़ाई तेज कर दी है। दूसरे देशों के प्रवासियों के साथ मिलकर भारतीय ब्रिटिश संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।‘हाइली स्किल्ड माइग्रेंट्स’ समूह बुधवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए दक्षिण एशिया और अफ्रीका के अप्रवासियों को एकजुट कर रहा है। 

यह समूह यूरोपीय संघ के बाहर के देशों के करीब 1,000 डॉक्टरों, इंजीनियरों, आईटी पेशेवरों एवं शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है। यह उनका अब तक का सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है। पेशेवर और उनके परिवार ब्रिटेन में बने रहने के लिए अनिश्चितकालीन अवकाश से जुड़े अपने आवेदनों में ब्रिटिश गृह कार्यालय द्वारा की जा रही देरी और गलत आधार पर उन्हें खारिज किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। ये पेशेवर मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नाइजीरिया से हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News