दुबई में भारतीय महिला से  छेड़छाड़

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 03:26 PM (IST)

दुबईः दुबई निवासी भारतीय महिला के साथ पाकिस्तानी युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के वक्त लड़की स्कूल से घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में 25 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी।

आरोपी की उम्र 24 साल है और वह दुबई में क्लर्क है। हालांकि, आरोपी का नाम उजागर नहीं किया गया है। लड़की ने बताया कि वह लिफ्ट में थी तब आरोपी ने उसे टच किया। शर्ट पर लगे टेग को पकड़ा और उसका नाम पढ़ने लगा। इस पर लड़की ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया। वह लिफ्ट से निकलने लगी तो उसके शरीर पर हाथ फेरने लगा।

लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया कि उसके पैरेंट्स ने पुलिस को फोन किया।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। लड़की ने इस सस्पैक्ट को पुलिस लाइनअप में पहचाना था। यह घटना मार्च की बताई जा रही है, मीडिया में शनिवार को सामने आई। दुबई की फर्स्ट इन्स्टैंस कोर्ट ने आरोपी को दोषी नहीं ठहराया है। हालांकि, इस केस में फैसला 25 मई को आएगा।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News