सिक्किम गतिरोध में भारत का गुप्त एजेंडा:चीन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2017 - 11:57 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने आज वस्तुत: भारत पर आरोप लगाया कि सिक्किम सेक्टर में मौजूदा सैन्य गतिरोध में उसका गुप्त एजेंडा है। वहां उसका भूटान के साथ भौगोलिक विवाद है। भारत पर निशाना साधते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि भूटान सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त स्वयंभू राष्ट्र है।

लु ने संकेत दिया कि सिक्किम सेक्टर के डोंगलांग में सड़क बनाने के चीन के प्रयास पर भारत आपत्ति कर रहा है। भूटान के चीन के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि देश अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करें। चीन-भूटान सीमा निरूपित नहीं है, किसी तीसरे पक्ष को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए तथा गैरजिम्मेदारा टिप्पणी या कार्वाई नहीं करनी चाहिए।

लु ने कहा, अगर कोई तीसरा पक्ष, गुप्त एजेंडे से, हस्तक्षेप करता है तो यह भूटान की संप्रभुता का अपमान है। हम एेसा नहीं देखना चाहते क्योंकि भूटान अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा संप्रभुता का हकदार है। विदेश मंत्रालय के नियमित ब्रीफिंग में लु ने सिक्किम सेक्टर में सडक निर्माण को वैध बताया और जोर दिया कि यह चीनी क्षेत्र में बनाया जा रहा है जो न तो भारत का और न ही भूटान का है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य देश को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News