नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 03:40 PM (IST)

सिद्धार्थनगर: साधु वेश में ISIS के आतंकियों के सीमा पार से प्रवेश करने की संभावना के मद्देनजर नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत जिलों में सुरक्षा बल पैनी नजर रखे हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल और पुलिस के जवान सीमा से दोनों तरफ आने जाने वालों की बारीकी से पड़ताल कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोडऩे वाले सभी कच्चे और पक्के रास्तों के अलावा नदी और नालों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात सभी सुरक्षा एजैंसियों को भी चौकस कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News