भारतीय-अमरीकी कॉमेडियन ने जमकर उड़ाया ट्रंप का मजाक(Watch Video)

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 04:21 PM (IST)

वॉशिंगटन: भारतीय-अमरीकी कॉमेडियन हसन मिनहाज ने शनिवार को व्हाइट हाऊस में आयोजित एनुअल ब्लैक-टाई डिनर में अपनी कॉमेडी का जादू बिखेरा। 


ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक 
भारतीय अमरीकी हास्य कलाकार हसन मिनहाज ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाते हुए कहा कि एेसी आजादी केवल अमरीका जैसे देश में है क्योंकि यह इसके संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी के लिए प्रतिबद्ध है। मिन्हाज (31) ने वार्षिक ‘व्हाइट हाऊस करेसपोन्डेंट्स डिनर’(डब्ल्यूएचसीडी)में यादगार मनोरंजक भाषण दिया। इस सालाना सम्मलेन में 1981 के बाद पहली बार एेसा हुआ कि अमरीकी राष्ट्रपति इसमें शामिल नहीं हुए। 


ट्रंप के ट्वीट करने के अंदाज का उड़ाया मजाक 
मिन्हाज के माता पिता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। युवा कामेडियन ने रूस के लोगों के साथ ट्रंप की कथित निकटता, मीडिया पर उनके हमले और प्रचार अभियान के दौरान उनके द्वारा प्रयुक्त कई वाक्यों का मजाक बनाया। उन्होंने ट्रंप का मजाक बनाते हुए कहा,‘‘ट्रंप ने देर रात तीन बजे ट्वीट किया ‘सोबर’। देर रात तीन बजे ‘सोबर’ ट्वीट कौन करता है? क्योंकि रूस में सुबह के दस बजे हैं।वहां ये कामकाजी घंटे हैं।’’ मिन्हाज ने ट्रंप प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारियों का भी मजाक बनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News