इस महिला वैज्ञानिक ने बनाई थी आलू से वोदका,  293वें जन्मदिन पर गूगल ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 01:33 PM (IST)

स्टॉकहोमः गूगल ने अपने डूडल के जरिए आज (10 जुलाई) को ईवा एकेब्लड को उनके 293वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। ईवा एकेब्लड एक स्वीडिश वैज्ञानिक थीं जिन्होंने आलू से स्टार्च निकालने का तरीका ढूंढ़ा था। इसके अलावा उन्हें आलू से वोदका, मूनशाइन और पोटैटो वाइन जैसे अल्कोहल बनाने के लिए भी जाना जाता है।

1748 में ईवा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइन्स की पहली महिला सदस्य बनीं। ईवा एक कृषि वैज्ञानिक थीं। उन्होंने पौधों के कई इस्तेमाल पर काफी शोध किए थे। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइन्स में उन्होंने आलू से आटा और अल्कोहल बनाने की अपनी खोज के बारे में काफी कुछ लिखा।

बता दें ईवा की खोज कोई मामूली उपलब्धि नहीं थी। उनकी इस खोज के बाद स्वीडन में आलू एक प्रमुख भोजन की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा। स्वीडन में पहली बार साल 1658 में आलू आना शुरू हुआ था।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News