दुनिया में पहली बार बच्चे के दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट (photos)

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 01:29 PM (IST)

न्यूयार्क: बॉल्टमॉर में रहने वाले 10 साल के जियॉन हार्वे दुनिया का पहला इंसान है जिसके दोनों हाथों का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया।

PunjabKesari10 साल का यह बच्चा अब लिख सकता है, कपड़े पहन सकता है और यहां तक कि बेसबॉल भी खेल सकता है।मानव अंगों के ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में  यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

PunjabKesari

जुलाई, 2015 में 8 साल के  जियॉन  का ट्रांसप्लांट किया गया था। इस बात को अब 2 साल हो चुके हैं और उसके दोनों हाथों बिल्कुल स्वस्थ हैं।जियॉन के इस ट्रांसप्लांट के नतीजे बुधवार को एक मैडीकल जर्नल में प्रकाशित हुए।

PunjabKesariइस ऑप्रेशन में शामिल डाक्टरों ने इस ट्रांसप्लांट को सफल बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के बाकी बच्चों को भी इस तकनीक से मदद मिलेगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News