सिख बुजुर्ग ने की मुस्लिम महिला की मदद, फोटो वायरल(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2017 - 02:40 PM (IST)

लंदन: नस्लीय भेदभाव और नफरत भरे अपराध दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। दिन प्रतिदिन एेसी कई घटनाएं देखने को मिल रही हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक सिख बुजुर्ग ने ट्रेन के अंदर व्हीलचेयर पर बैठी मुस्लिम महिला की मदद की। इस फोटो को देख लगता है कि दुनिया में इंसानियत अभी खत्म नहीं हुई है।


जानकारी मुताबिक, Isa toy Miah नाम की एक फेसबुक पोस्ट में इस घटना के बारे में बताया गया। इसमें लिखा था कि ट्रेन में व्हीलचेयर पर बैठी मुस्लिम महिला को काफी परेशानी हो रही थी और उस महिला के पास की सीट पर एक सिख बुजुर्ग बैठा था। सिख बुजुर्ग ने महिला की मदद करने के लिए व्हीलचेयर को सही जगह पर घुमा दिया और उसके बाद भी चेयर स्थिर नहीं थी तो उन्होंने महिला के स्टेशन आने तक वे व्हीलचेयर हाथों से पकड़ ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News