मिस्र सेना ने तोड़ी आंतकियों की कमर, 12 और आतंकी ढेर

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 06:52 PM (IST)

काइरोः मिस्र की सेना का अभियान आतंकियों  पर भारी पड़ रहा है। सेना ने  सोमवार को उत्तर और मध्य सिनाई क्षेत्र में 12 और आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 16 आतंकी मारे गए थे।

सेना के अनुसार, आतंकियों के 60 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस अभियान के तहत 92 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 30 आतंकी पनाहगाहों को नष्ट कर दिया गया है। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। सेना के इस अभियान ने आतंकियों की कमर तोड़ दी है।

अपनी जान बचाने के लिए वे नए ठिकाने तलाश रहे हैं। सेना ने पिछले हफ्ते 'ऑपरेशन सिनाई 2018' शुरू किया था। उत्तरी सिनाई क्षेत्र जनवरी, 2011 के बाद से कई आतंकी घटनाओं का गवाह रहा है। ये आतंकी हमले पुलिस और सेना को निशाने पर रखकर किए गए थे। इन हमलों में तब और तेजी आई थी, जब मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को 2013 में सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News