परफेक्ट फोटो के लिए दुल्हन ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो Viral

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 08:23 PM (IST)

नई दिल्ली: एक परफेक्ट वेडिंग फोटो के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक ऐसा ही हैरान कर देना वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां परफेक्ट फोटो के लिए कोई दुल्हन के कपड़ों में आग लगा दी। चीन की एक दुल्हन ने यह साहसी कारनामा किया एक अच्छी तस्वीर पाने के लिए। यह न सिर्फ भयावह था सा‍थ ही खतरनाक भी था। इस फोटो को खींचने के दौरान एक वीडियो भी बनाया गया। जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक शख्स दुल्हन के वैडिंग गाउन को आग लगा देता है और दुल्हन भी शांति से फोटो के लिए पोज दे रही होती है। लेकिन जैसे ही आग नियंत्रण से बाहर होती है तो दुल्हन भी थोड़ी घबरा जाती है। इतने में एक महिला आकर आग को बुझाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News