सूखा प्रभावित केन्या में संघर्ष, 10 की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 04:35 PM (IST)

नैरोबी : सूखा प्रभावित केन्या और ग्रामीण समुदाय के बीच पशुओं की चरागाह को लेकर हुए हालिया टकराव में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।   इसिआेलो कस्बे के पुलिस प्रमुख चाल्र्स आेटिटा ने आज बताया कि रविवार को देश के मध्यवर्ती कहे जाने वाले इलाके कोम में बोराना समुदाय के हेर्डर्स और संबुर समुदाय के बीच गोलीबारी हो गई।

इस इलाके में दोनों समुदायों के लोग अपने पशु चरने के लिए ले जाते थे।  उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों के बीच इस टकराव में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 2 व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस इलाके में और अधिक अधिकारी तैनात कर दिए हैं।’’ उल्लेखनीय है कि इससे एक सप्ताह पहले पश्चिमी बारिंगो इलाके के मुकुतानी में चरागाह को लेकर इल्कामस और पोकोट चरवाहों के बीच हुई झड़प में 13 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। बारिंगो पुलिस के अनुसार रविवार को मुकुतानी इलाके में पोकोट समुदाय के चरवाहों ने इल्कामस समुदाय के लोगों की सुरक्षा के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों के वाहन पर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें 4 पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए थे। 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News