पाक की ग्वादर बंदरगाह को लेकर खौफजदा चीन

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 03:18 PM (IST)

 बीजिंगः  पाकिस्तान की ग्वादर  बंदरगाह को लेकर चीन खौफजदा नजर आ रहा है। ग्वादर  बंदरगाह को लेकर चीन, पाक के साथ मिलकर बलूचिस्तान स्थित मैकरान ट्रेंच का सर्वे करवा रहा है। इस काम में 40 भू-वैज्ञानिक लगाए गए हैं। यह सर्वे ग्वादर बंदरगाह में भूकंप आने की आशंका को जांचने के लिए कराया जा रहा है। पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह सामरिक रूप से काफी अहम है। चीन ने फिलहाल इस क्षेत्र को 40 साल की लीज पर लिया हुआ है।

ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां पिछले 70 सालों में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है, लेकिन अब यदि इस क्षेत्र में भूकंप आता है तो एशिया, अफ्रीका और यूरोप से व्यापार करने की चीनी मंशा पर पानी फिर जाएगा। ट्रेंच अरब सागर में भूकंप की उच्च सक्रियता वाले क्षेत्र में आता है। दोनों देशों के वैज्ञानिक पिछले माह ही 'एक्सपेरिमैंटल-3' जहाज पर सवार होकर ट्रेंच का सर्वे करने निकले हैं।

यह अभियान दल साउथ चाइना सी इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियोनोलॉजी और पाकिस्तान के नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियोनोग्राफी के सांझे प्रयास के तहत भेजा गया है। इसे सबसे अधिक फंड चीन सरकार समर्थित चीनी अकादमी ऑफ साइंसेज की और से दिया जा रहा है।यहां पिछली बार 1945 में 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे आयी सुनामी में ईरान, पाकिस्तान, ओमान और भारत के 4000 लोगों की जान गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News