डोकलाम विवाद:100 मीटर पीछे हटने को तैयार चीनी सेना, मगर भारत इस बात पर अड़ा

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 03:36 PM (IST)

बीजिंग: डोकलाम मसले को लेकर पिछले सात सप्ताह से भारत-चीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। अपनी मीडिया के जरिए लगातार भारत को सार्वजनिक रूप से धमकी देने वाला चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया है। 


मीडिया खबर मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) डोकलाम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है, लेकिन भारत उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ है। भारत की ओर से चीन को कहा गया है कि वह विवादित प्वाइंट से 250 मीटर पीछे हटे, जिसके बाद ही भारतीय सेना पीछे जाएगी। चीन ने कहा कि वह 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है। लिहाजा भारत को अपनी पूर्व पोजिशन पर जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले चीन ने आधिकारिक रूप से डोकलाम में पीछे हटने से इंकार कर दिया था।


वहींं, दूसरी ओर चीनी मीडिया की बात करें तो वे भारत को लगातार धमकी दे रही है। चीन के सरकारी अखबार चाइन डेली और ग्लोबल टाइम्स कह रहे हैं कि डोकलाम से भारत को अपनी सेना हटानी होगी, वरना उसे युद्ध झेलना पड़ेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News