इस महिला ने बछड़े से की शादी, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप(Pics)

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 07:25 PM (IST)

नोम पेन्ह: दुनिया में कई अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं। एेसा ही एक किस्सा सुन आप भी हैरान रह जाएंगे कि आज भी लोग पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं।


दरअसल कंबोडिया में रहने वाली एक महिला का मानना है कि उसके मृत पति का पुनर्जन्म बछड़े के रूप में हुआ है। इतना ही नहीं इस महिला ने उस बछड़े से शादी भी कर ली। 74 वर्षीय महिला कहती है कि पति की आत्मा ने खुद उसे इस बारे में बताया। महिला के मुताबिक,बछड़ा उसके बालों को अपनी जीभ से सहलाता है,प्यार करता है ताकि उसे विश्वास हो सकें कि वह मेरा पति है।'


महिला कहती हैं कि मुझे यकीन है कि वह मेरा पति है क्योंकि उसकी सारी हरकतें मेरे पति जैसी है। इतना ही नहीं महिला के बच्चे भी यह मानते हैं कि यह 5 महीने का बछड़ा उनका मृत पिता है। बेटे के मुताबिक यह बछड़ा केवल उनके रिश्तेदारों के हाथ को चाटता है। यह बछड़ा परिवार के साथ घर में ही रहता है। महिला के मुताबिक 'मैं अपनी पूरी जिंदगी उसका ध्यान रखूंगी और उसकी मौत के बाद उसके बच्चे उसका पूरा ध्यान रखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News