बलूचिस्तान असेंबली के पास विस्फोट, 7 लोगों की मौत 23 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 12:16 AM (IST)

क्वेटाः पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में मंगलवार एक बम विस्फोट हुआ। इसमें पांच पुलिस कर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हो गयी और 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल रजाक चीमा ने बताया कि पुलिस के एक वाहन को लक्षय बना कर रेड जोन में विस्फोट किया गया।

विस्फोट उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुआ जहां से सटे विधान सभा भवन और अन्य सरकारी कार्यालय हैं। माना जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावार पुलिस वाहन के पास गया और स्वयं को उड़ा लिया। इस हमले में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिविल अस्पातल के डॉक्टर वसीम बेग ने बताया कि पांच पुलिस कर्मी और दो नागरिकों के शव अस्पताल लाये गये। विस्फोट में घायल 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News