बीजिंग: शॉपिंग मॉल में चाकू से हमला, 1 की मौत, 12 घायल

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 10:12 PM (IST)

बीजिंग: शहर के एक व्यस्त मॉल में एक व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हमला शिचेंग जिले के शिदान औद्योगिक क्षेत्र के जॉय सिटी में दोपहर करीब एक बजे हुआ।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, हमले में घायल एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। हमले में तीन पुरूष और नौ महिलाएं घायल हुई हैं। उनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। पुलिस ने 35 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान उपनाम झू से की गई है। 

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा कि उसने व्यक्तिगत गुस्से की वजह से ऐसा किया है। मॉल की पांचवीं मंजिल के एक रेस्त्रां में खाना खा रही एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने एक व्यक्ति को एकाएक अपने थैली से चाकू निकालकर लोगों पर ताबड़तोड़ हमला करते देखा।         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News