बार्सिलोना आतंकी हमले में शामिल 3 संदिग्धों की पहचान

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 01:07 PM (IST)

मैड्रिडः पुलिस ने स्पेन आतंकी हमलों में मोरक्को के 3 संदिग्धों के नाम जारी किए हैं। कातालोनिया पुलिस ने उनकी पहचान मूसा कबीर (17), सईद आला (18) और मोहम्मद हयकामी (24) के तौर पर की है जबकि चौथे संदिग्ध यूनस अबू याकूब (22) की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि हमले में 12 लोगों के शामिल होने की आशंका है। 5 हमलावरों को पुलिस ने कैंब्रिल्स में मार गिराया था जबकि 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

फिलिपीन सरकार ने कहा है कि बार्सिलोना आतंकी हमले में एक फिलिपीनी महिला का 7 साल का बेटा लापता है। दोनों रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बार्सिलोना आए थे। पर आतंकी हमले में 43 साल की यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्चा अपनी मां से अलग हो गया था। महिला का ब्रितानी मूल का पति बेटे को ढूंढने के लिए बार्सिलोना पहुंच गया है। महिला बीते तीन या चार साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी।

स्पेन के कातालोनिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फुटबॉल ला लीगा के अलावा वहां वुएल्टा साइकिल रेस का आयोजन हो रहा हैं। फुटबॉल के दीवाने इस देश ने आतंकवादी हमले के बाद भी खेल आयोजनों को जारी रखने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के शासनाध्यक्ष मारियानो राजोय को पत्र लिख कर बार्सिलोना में हुए आतंकवादी हमले पर शोक जताया है। मोदी ने शुक्रवार देर शाम भेजे गए इस पत्र में कहा कि उन्हें बार्सिलोना में आतंकवादी हमले के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News