समुद्र के पानी में पैर धोना पड़ गया महंगा, तस्वीरें देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे !

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2017 - 06:29 PM (IST)

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में पैर धोने गए एक किशोर को जिंदगी भर के लिए एेसे जख्म मिल गए जिसके बार में जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

PunjabKesari

हुआ दरअसल यूं कि 16 साल का सैम कैनिजे बीच के किनारे फुटबॉल खेल रहा था। इसी दौरीन उसके पैर गंदे हो गए। लेकिन उसे क्या मालूम था कि जैसे ही वह समुद्र में अपने पैर धोने जाएगा उसे जिंदगी भर का जख्म मिल जाएगा।
PunjabKesari
सैम ने  पैर धोने के लिए  समुद्र में डाल दिए, लेकिन जब उसने पैर बाहर निकाले तो  खून से लथपथ थे। सैम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां लेकिन डॉक्टर उसकी हालत देखकर भैचक्के रह गए।डॉक्टर ने जैसे ही सैम के पैर धोए तो उसके पैरों में छोटे-छोटे छेद नजर आए जैसे पैरों में सुईयां चुभोई गई हों। 

PunjabKesari

बेटे की इस हालत को देखकर सैम के पिता जैरॉड ने इस हादसे की असली वजह ढूंढने का फैसला किया। जैरॉड उसी बीच पर दोबारा पहुंचे और  वजह को ढूंढ निकाला। उन्होंने जाल में सैकड़ों कीड़े कैद किए। जिन्हें वह घर ले आए और पाया कि कीड़े मीट को जकड़े हुए थे और उसका सारा ब्लड चूस लिया था।
PunjabKesari
जैरॉड इन कीड़ों को लेकर हॉस्पिटल भी गए, ताकि टैस्ट के जरिए इनकी प्रजाति का पता लगाया जा सके। दरअसल ये कीड़े जिंदा इंसानों को शिकार बनाते हैं। हजारों की संख्या में इन्हीं कीडों ने सैम के पैरों को अपना शिकार बना लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News