लड़की को इम्प्रैस करने के चक्कर में फंस गई जान

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:30 PM (IST)

सिडनी: मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर का नाम सुनते ही जहां डर लगने लगता है,वही एक बहादुर लड़के ने इस खतरनाक जानवर का सामना कर अपनी जान बचा ली। 


दरअसल ऑस्ट्रेलिया में एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है।ली डी पाउव(18)नामक युवक ने लड़की को इम्प्रैस करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तट पर स्थित जॉनस्टोन नदी में जहां मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर तैरते है ,ली डी पाउव उसमें कूद गया। तभी एक मगरमच्छ ने पाउव पर हमला कर दिया और उसके बाएं हाथ को अपने जबड़े में दबा लिया। मगर, पाउव ने दाएं हाथ से मगर के सिर पर जोरदार वार किया और हाथ छुड़ाकर वहां से निकल भागने में सफल रहा। पाउव के दोस्तों ने उसे पानी के बाहर निकलने के लिए कोशिश की और उनके प्रयासों से वह जीवित बच पाया। 
 

क्वींसलैंड एम्बुलेंस सर्विस(क्यूएएस)ने कहा है कि ली डी पाउव भाग्यशाली है कि उसकी जान बच गई। क्यूएएस केर्न्स के सीनियर ऑपरेशन्स सुवरवाइजर नील नोबेल ने पत्रकारों को बताया कि पाउव दोस्तों के साथ मस्ती करते-करते नदी में कूद गया। नोबल ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि वह इस घटना से बच गए। उसके हाथ में लगी गंभीर चोटों को देखते हुए उसकी सर्जरी की जानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News