इस शहर में चलता है बिल्लियों का पूरा राज (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2015 - 09:58 PM (IST)

आइलैंड. दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं हैं, जहां बिल्लियां रनहीं रहती हो। लेकिन एक ऐसा शहर है जहांं मनुष्य से जहां बिल्लियों की संख्या है। एक अंग्रेजी न्यूज पेपर ने खुलासा किया है कि जापान में एक आइलैंड है जहां इंसानों की तुलना में करीब 6 गुना ज्यादा बिल्लियां रहती है। यह जगह है जापान का ओशिमा आइलैंड। इस आईलैंड में कुल 20 लोग रहते हैं, जबकि जबकि बिल्लियों की संख्या 120 है। जापान के कैट-आईलैंड पर बिल्लियां की आबादी के बारे में सुनकर हर कोई हौरान रह जाता है।
 
लेकिन ये बात सच है। दरअसल इसके पीछे वजह है चूहें। यहां पर चूहों के खात्मे के लिए बिल्लियों को पाला गया था। ओशिमा में एक वृद्ध मछुआरा चूहों की समस्‍या से बचने के लिए कुछ बिल्लियों को इस द्वीप पर लाया था। चूहों की समस्‍या तो समाप्‍त हो गई लेकिन अब बिल्लियों की आबादी बढ़कर 120 पहुंच गई है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस द्वीप पर शुरू में 900 लोग आए थे। धीरे-धीरे ज्यादातर लोग यहां से चले गए, लेकिन आज भी 20 लोग यहां पर रहते हैं। वहीं, बिल्लियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस आइलैंड पर इंसान दिखें न दिखें, लेकिन बिल्लियां चारों ओर दिखाई देती हैं। इनमें से कई बिल्लियां लोगों को नुकसान भी पहुंचाती हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News