अफगानी सैनिक ने अमेरिकी सैनिकों पर की गोलाबारी, 3 घायल

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 10:41 PM (IST)

मजारे शरीफ: उत्तरी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे पर आज एक अफगान सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।  मजारे शरीफ के पास स्थित शिविर पर होने वाला यह हमला उन घटनाओं में नवीनतम है जिसमें अफगान सैनिकों ने अपने हथियारों का मुंह उन अंतरराष्ट्रीय बलों की आेर ही कर दिया है जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षण दिया है।   

यह घटना तब हुई है जब अमेरिका द्वारा यहां और सैनिक भेजने की उम्मीद है। इसके साथ ही तालिबान ने पश्चिमी देश समथति सरकार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रदमनीश ने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि सैन्य अड्डे आये तीन अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।’’ प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है।  

अमेरिका नीत नाटो बलों ने इसकी पुष्टि की कि शाहीन सैन्य अड्डे पर हुई ÞÞएक घटनाÞÞ में घायल हुए हैं। नाटो ने घायल सैनिकों की संख्या नहीं बतायी। ÞÞअमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। घटना में एक अफगान सैनिक मारा गया है और एक घायल हुआ है।ÞÞ  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News