ब्रिटेन सड़क हादसे में मरने वालों में 3 विप्रो कर्मी

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 06:53 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए 8 भारतीयों में 3 सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के कर्मचारी हैं। 


मीडिया खबर मुताबिक, बीते शनिवार को दक्षिण ब्रिटेन के बकिंघमशायर के न्यूपोर्ट इलाके में उनकी मिनीबस दो ट्रकों के बीच फंस गई थी। मिनीबस में सवार ये लोग अपने परिजनों के साथ घूमने निकले थे। 


हादसे में मारे गए विप्रो कर्मियों की पहचान कार्तिकेयन रामसुब्रमण्यम पुगालुर, ऋषि राजीव कुमार और विवेक भास्करन के रूप में की गई है। मारे गए आठ लोगों में दो महिलाएं भी हैं। कंपनी के एक अन्य कर्मचारी एमआर पन्नीरसेल्वम, पांच साल की एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मिनिबस में कुल 11 लोग सवार थे जो लंदन जा रहे थे। वहां से उनका फ्रांस जाने का कार्यक्रम था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News