52 की उम्र में बनाया एेसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौजवानों के छूट जाएंगे पसीने !

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 02:42 PM (IST)

मेलबर्नः 52 की उम्र में एक शख्स ने वो कर दिखाया जो शायद ही कोई कर पाए। ऐसा फिटनेस चैलेंज कुबूल करने में शायद हट्टे-कट्टे नौजवानों के भी पसीने छूट जाएंगे। कार्लटन विलियम्स (52)  ने  60 मिनट में 2,682 पुशअप्ल का रिकॉर्ड बनाया है। 

ऑस्ट्रेलिया के विलियम्स ने यह कारनामा कर अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में “सबसे ज्यादा पुशअप्स एक घंटे में (पुरुष)” कायम कर लिया है। बता दें यह पहली बार नहीं है जब विलियम्स ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी वह एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप्स का रिकॉर्ड 2015 में अपने नाम कर चुके हैं। 2015 में उन्होंने एक घंटे में 2,220 पुशअप्स का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं इस साल उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2,682 पुशअप्स किए। विलियम्स ने कहा, “मैं बेस्ट हूं इसी बात को साबित करने के लिए मैंने यह किया।”

विलियम्स के इस कारनामे को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। पूरे एक घंटे तक वह पुशअप्स लगाते हैं। कुछ देर पुशअप लगाने के बाद वह थोड़ी देर का ब्रेक लेते हैं। इसके बाद वह फिर पुशअप करने लग जाते हैं। इस प्रक्रिया को वह लगातार एक घंटे तक दोहराते हैं। रिकॉर्ड बनाने के लिए नियम भी तय किए गए थे। नियमों के मुताबिक विलियम्स को अपना एक पुशअप काउंट कराने के लिए अपनी कोहनियों को 90 डिग्री के ऐंगल पर लाना जरूरी था। यूट्यूब पर यह वीडियो 11 जुलाई को अपलोड किया गया था। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए। कुछ ने तो कहा कि उनसे तो एक पुशअप भी न लगे।  विलियम्स का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड   देखने के लिए आपके पास 1 घंटे का समय होना चाहिए!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News