मैक्रों के मंत्रिमंडल में आधी मिहलाएं, ये वादा भी निभाया

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 05:47 PM (IST)

पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने अपने वायदे के अनुसार  मंत्रिमंडल में 22 में से आधे पदों पर महिलाओं को जगह दी है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्रों ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। मंत्रिमंडल में गेरार्ड कोलंब को गृहमंत्री, राष्ट्रपति पद के पूर्व दावेदार फ्रांस्वा बेरॉ को न्याय मंत्री और ज्यां वेस ली ड्रायन को विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है।

जिन महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें सिल्वी गोलार्ड को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। मुरियल पेनीकॉड को श्रम मंत्री, अग्नेस बुजिन को स्वास्थ्य मंत्री और एनिक गिरार्डिन को विदेशी क्षेत्र मामलों का प्रभार सौंपा गया है। हालांकि मैक्रों ने मंत्रिमंडल में लैंगिक समानता रखने के अपने वादे को पूरा किया है, लेकिन 5 शीर्ष पदों में से केवल एक रक्षा मंत्रालय का प्रभार ही महिला को दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ब्रूनो ले मैरे को अर्थव्यवस्था मंत्री, जाने-माने पर्यावरणविद् निकोलस हुलोट को पारिस्थितिकी मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया के मुताबिक, ओलांद ने भी 2012 में अपने मंत्रिमंडल में लैंगिक समानता पर जोर दिया था और उनके मंत्रिमंडल में भी बड़े पैमाने पर महिलाएं शामिल थीं, लेकिन कई लोगों का मानना था कि मत्रिमंडल में अधिकांश बड़ी भूमिकाएं पुरुषों को दी गईं।

कैबिनेट में शामिल किए गए अन्य मंत्री 
1.ज्यां इव लू ड्रियां, जो पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के समय रक्षा मंत्री थे और अब विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।
2. जाने माने पर्यावरणविद निकोलस उलो, अब पर्यावरण मंत्रालय संभालेंगे।
3. लंबे समय से मैक्रों समर्थक और उनके अभियान मैनेजर रहे रिचर्ड फेर्रांड को क्षेत्रीय एकजुटता का पोर्टफोलियो दिया गया है।
4. एग्नेस बुज़ेन को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है।
5. मुरिल पेनिकॉड लेबर मंत्री बने हैं।
6. डिजिटल मामलों के जूनियर मंत्री  मुनीर महजूबी को बनाया गया है।
7. फ्रांसवा नेसेन को संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार मिला है।
8. ज्यां मिचेल ब्लैंकर को शिक्षा मंत्रालय मिला है।
9. ज़ैक मेज़ार्ज को कृषि एवं खाद्य मंत्रालय सौंपा गया है।
10. मामन वर्क्स नाम से सफल ब्लॉग चलाने वाली मार्लीन स्किआपा को महिलाओं और पुरुषों में समनता के लिए जूनियर मिनिस्टर बनाया गया है।  उनके ब्लॉग को 'स्पोक्सवूमन फॉर वर्किंग वूमन' नाम से भी जाना जाता है ।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News