हैरान कर देगी ये 5 घटनाएं, किसी के पेट में कैंची ताे कहीं दुल्हन ने निगली रिंग!(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2016 - 06:05 PM (IST)

न्यूयार्कः मेडिकल साइंस में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। इनमें से कभी कहीं किसी के पेट से फाेन ताे किसी के पेट से कैंची मिली है। ऐसे में आज हम आपको दुनियाभर की 10 ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1) पेट के अंदर कैंची
 ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स की सर्जरी हुई, लेकिन वह दोबारा 18 महीने बाद हॉस्पिटल पहुंच गया। उसने बताया कि उसके पेट में दर्द रहता है। इसके बाद डॉक्टर्स ने जब एक्सरे कराया तो देखा कि पेट के अंदर सर्जरी में यूज की जाने वाली कैंची पड़ी हुई है।

2) मुंह से खोपड़ी में घुस गया कील
अमरीका के रहने वाले पैट्रिक लॉलर नाम के शख्स के मुंह एक कील घुंस गया था। इसके बारे में उन्हें पता भी नहीं चला। हालांकि, जब दांतों के ऊपर दर्द शुरू हुआ तो उन्होंने डॉक्टर को दिखाया, तब पता चला कि उनके मुंह में कील घुस गया है, जो 6 दिन के अंदर खोपड़ी तक जा पहुंचा था।

3) दुल्हन निगल गई रिंग, लेकिन कैसे?
 न्यू मेक्सिको के रहने वाले एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए रिंग खरीदी और उसे दूध में डाल दिया। उसे उम्मीद था कि दूध पीते समय उसकी गर्लफ्रेंड को रिंग मिल जाएगा और वह सरप्राइज हो जाएगी। लड़की जैसे ही घर आई, उसे काफी तेज प्यास लगी थी। लड़के ने दूध पीने को दिया तो वह रिंग को भी निगल गई।

4) पाकिस्तानी कैदी के पेट में मिला बल्ब
 पाकिस्तान में एक कैदी के एक्सरे को देखकर डॉक्टर्स उस वक्त हैरान रह गए, जब एक कैदी के पेट में बल्ब दिखा। हालांकि, ये बल्ब पेट के अंदर कैसे गया, न तो कैदी ने बताया और न ही डॉक्टर्स पता लगा सके।

5) पेट के अंदर स्प्रिंग
 अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना में एक कैदी के पेट में स्प्रिंग मिला था। एक्सरे के जरिए इसका खुलासा हुआ था। बताया जाता है कि तस्करी के लिए वह पेट के अंदर बैटरी और बेड स्प्रिंग ले जा रहा था। हालांकि, वह इनका क्या करता, इसका खुलासा नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News