तालिबान हमले में 5 अफगान पुलिस कर्मियों की मौत, 15 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 05:55 PM (IST)

काबुलः पूर्वी अफगानिस्तान के गर्देज शहर में पुलिस मुख्यालय पर तालिबान लड़ाकों के आत्माती हमले में  कम से कम 5 अफगान पुलिस कर्मियों की मौत हो गई जबिक 15 अन्य घायल हो गए।क्षेत्रीय पुलिस कमांडर असदुल्ला रिजाद ने बताया कि हमला सुबह छह बजे शुरू हुआ और दोनों तरफ से गोलीबारी अब भी चल रही है।

उन्होंने बताया कि घायलों में 5 असैनिक भी शामिल हैं। रिजाद ने बताया कि 5 हमलावरों ने समन्वित हमला शुरू किया और उसे 5 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी एक हमलावर टिका है। पुलिस अस्पताल के प्रमुख ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News