57 लाख साल पुराने मानव के मिले एेसे  निशान, शोधकर्ता हैरान !

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 10:58 AM (IST)

लंदनः ग्रीस के एक द्वीप में 57 लाख साल पुराने मानव के पैरों के निशान मिले हैं। इस खोज से हैरान शोधकर्ताओं के मुताबिक यह एक ऐसी खोज है जो मानव विकास के व्यापक रूप से स्वीकार किए गए सिद्धांत को चुनौती दे सकती है। जियोलॉजिस्ट एसोसिएशन की जनरल कार्रवाई में बताया गया है कि वैस्टर्न क्रेटे में ट्रैक्लोस में पाए गए पैरों के ये निशान अफ्रीका के अतिरिक्त प्रारंभिक मानव विकास के निशान हो सकते हैं।

इससे पहले के अध्ययनों में सुझाव दिया गया था कि अफ्रीका में मिले सभी मानव जीवाश्म 18 लाख साल (जार्जिया के शुरुआती नर जीवाश्मों का समय) से अधिक पुराने थे। अग्रणी शोधकर्ताओं ने यह मुकम्मल किया था कि यह वह जगह थी, जहां समूह का विकास हुआ था। स्वीडन की उप्पसाला यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और अध्ययन में शामिल पी अलबर्ग बताते हैं, 'इसमें विवाद की बात जगह और समय को लेकर है।'

शोधकर्ताओं का कहना है कि ट्रैक्लोस में पाए गए नए पद-चिह्न स्पष्ट रूप से मानव के हैं। यह विशेष रूप से पैरों की अंगुलियों की तस्दीक करता है। बड़ा अंगूठा, हमारे आकार, आकृति और स्थिति में समान है। यह पैरों के तालू से विशिष्ट 'गोले' से जुड़ी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News