पाक में 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2017 - 01:25 PM (IST)

कराची:  इस सप्ताह 25 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समुद्री सुरक्षाबल ने पिछले 4 दिनों में गिरफ्तारियां की हैं और मछुआरों के नाव भी जब्त की हैं। समुद्री सुरक्षा एजैंसी (MSA) के अधिकारी फरहत खान ने कहा कि भारतीय मछुआरे अरब सागर में पाकिस्तान के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ रहे थे। 

उन्होंने कहा, ' पिछले 96 घंटे में गिरफ्तारियां हुई हैं और अंतिम गिरफ्तारी आठ मछुआरों की हुई है.’’ करीब 14 गिरफ्तार मछुआरों को एक मैजिस्ट्रेट द्वारा पहले ही न्यायायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य मछुआरे अभी बंदरगाह पुलिस की हिरासत में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News