चीन में विमान लैंडिंग दौरान हादसा, 20 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 05:50 PM (IST)

बीजिंग: पेरिस से आ रहे चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के एक विमान को कुनमिंग चांगशुई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त अशांत हवा का सामना करना पड़ा, जिसके चलते 20 लोग घायल हो गए।   


चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने अपनी वेइबो अकाऊंट में कहा कि उड़ान संख्या एमयू 744 युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, तभी इसे अशांत हवा का सामना करना पड़ा। 
 

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक सुबह 9 बजे विमान के उतरने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News