चीन में CPC की 19वीं कांग्रेस शुरू, शी का दौबारा राष्ट्रपति बनना तय

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 11:59 AM (IST)

बीजिंगः चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC)की 19वीं कांग्रेस करीब 2300 अधिकारियों की मौजूदगी में आज से शुरू हो गई। इस कांग्रेस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दोबारा राष्ट्रपति चुना जाना तय है। पहले दिन शी जिनपिंग ने अपनी वर्क रिपोर्ट पेश की।  उन्होंने कांग्रेस में कहा कि पार्टी कमांड का पालन करते हुए उनका लक्ष्य वर्ल्ड क्लास आर्म्ड फॉर्सेस बनाने पर है, जिससे कि वह युद्धों को जीत सके।

ये कांग्रेस 24 अक्तूबर तक चलेगी। अपनी वर्क रिपोर्ट पेश करते हुए शी ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में चीन की राष्ट्रीय कायाकल्प को सुधारा है। उनके कार्यकाल के दौरान चीन की जीडीपी 54 ट्रिलयन यूआन से बढ़कर 80 ट्रिलयन यूआन तक पहुंच गई है। जिनपिंग ने कहा कि चीन अपने गोल को तभी अचीव कर सकता है कि जब दुनिया में शांतिपूर्ण माहौल हो।  उन्होंने कहा कि हमारे गोल एक ताकतवर आर्मी को तैयार करना है। 

भारत में कई पार्टियां हैं और वो चुनाव लड़ती हैं और जनता अपना नेता चुनती है, लेकिन चीन में ऐसा नहीं है। दरअसल चीन में राष्ट्रपति का चुनाव नैशनल पीपुल्स कांग्रेस (संसद की तरह प्रतिनिधी सभा) करती है, लेकिन आम तौर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का एक पदाधिकारी ही राष्ट्रपति बनता है। चीन में सिंगल पार्टी रूसिंगल पार्टी रूल होने की वजह से पार्टी के नेता ही सरकार में रहते हैं. आम तौर पर पार्टी का महासचिव देश का राष्ट्रपति बनता है और पार्टी महासचिव के लिए कम्युनिस्ट पार्टी प्रेसीडैंट पोस्ट रिजर्व रखती है। 

शी चिनफिंग ने  कांग्रेस में रिपोर्ट देते हुए कहा 1 अरब 30 करोड़ की जनसंख्या वाले बड़े समाजवादी देश का नेतृत्व करने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को प्रशासन की क्षमता बढ़ानी चाहिए। इन क्षमताओं में सीखने की क्षमता, राजनीतिक नेतृत्व की क्षमता, सुधार और नवाचार की क्षमता, वैज्ञानिक विकास की क्षमता, कानून के मुताबिक प्रशासन की क्षमता, नागरिकों से जुड़े कार्य करने की क्षमता, कार्यान्वयन की क्षमता, खतरों के नियंत्रण की क्षमता शामिल हैं। उन्होंने   कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को रणनीतिक विचारधारा, सृजनात्मक विचारधारा, द्वंद्वात्मक विचारधारा, कानून प्रशासन की विचारधारा और बेंचमार्क वाली विचारधारा पर महारत हासिल करना चाहिए।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News