13 साल के बेटे ने मां की हत्या कर सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 05:58 PM (IST)

बीजिंगः चीन के सिचुआन प्रांत में  हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए13 साल एक लड़के ने अपनी मां का गला काटकर हत्या कर दी इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे चाइनीज सोशल मीडिया ऐप वी-चैट के जरिए अपने दोस्तों को भेज दिया। हत्या का राज तब खुला, जब इसके एक दोस्त ने वी-चैट पर आए इस वीडियो को अपनी मां को दिखाया। इसके बाद पुलिस तक इसकी जानकारी पहुंचीं और फिर इस नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

घटना रविवार रात की है। लड़के का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने इस दिल दहलाने वाली हत्या को अंजाम दिया। बच्चे ने किस क्रूरता से हत्या की उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नाली में बहाने से पहले उसने कई दिनों तक मां की कटी हुई गर्दन एक बाल्टी में छुपा रखी थी।इसके बाद इस लड़के ने वी-चैट के जरिए इस वीडियो को अपने दोस्तों को शेयर किया और इसी चक्कर में ये वीडियो पुलिस तक पहुंच गया और फिर पुलिस ने उसे स्कूल से गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News